STORYMIRROR

ADITYA MISHRA

Inspirational

3  

ADITYA MISHRA

Inspirational

माँ-" माई वंडरवुमन"

माँ-" माई वंडरवुमन"

1 min
307

तूने जो भी किया है मैं कभी कर्ज चुका न पाऊंगा

तू है तो मैं भी हूं तुझे बिन माँ मैं ना रह पाऊंगा।


जब था अपनी आँखें खोला तेरा ही दर्शन पाया माँ

जब जब हुआ मैं अकेला तुझे साथ पाया माँ

मेरी ख़ुशियों से ही तेरे चेहरे पे आती हँसी है माँ

तू है तो मैं भी हूं तुझ बिन माँ मैं ना रह पाऊंगा।


मेरे सपनों के ख़ातिर तूने अपने सपने छोड़ दिये

शौक मेरे हो जाए पूरे, अपनी जरूरत छोड़ दिये

मेरी सारी ज़िद पूरी कर भी तेरे चेहरे पे हँसी है माँ

तू है तो मैं भी हूं तुझ बिन माँ मैं ना रह पाऊंगा।


दुनिया ने जब उंगली उठाया तूने मुझे संभाला माँ

अपनी ही नज़र में गिरा था मैं तूने मुझे संवारा माँ

जीवन के हर मोड़ पे परछाईं बन तू मेरे साथ है माँ

तू है तो मैं भी हूं तुझ बिन माँ मैं ना रह पाऊंगा।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational