STORYMIRROR

Premdas Vasu Surekha 'सद्कवि'

Fantasy Inspirational

4  

Premdas Vasu Surekha 'सद्कवि'

Fantasy Inspirational

नव वर्ष है नव संकल्पों का

नव वर्ष है नव संकल्पों का

1 min
267

जो कर ना सके वो भूलना ना

जो हो ना सके वह भूलना ना

जो बीत गया वो भूलना ना

जीवन में यूं ही बढ़ जाना


जो चला गया वह चला गया

नव वर्ष है नव संकल्पों का

      विश्वास खुदी पे करने का....1


कितने भी दुख बाधा झेली 

कितना भी राग द्वेष रहा

कितनी भी व्याधि है झेली

चाहे असफलता दौर रहा


जो चला गया वह चला गया

नव वर्ष है नव संकल्पों का

      विश्वास खुदी पै करने का....2


मन में है लक्ष्य का ध्यान रखो

बस ध्यान उसी में लगा रखो

इस वर्ष यह कुछ कर जाने का

छिपी हुई दिव्यता का, प्रकाशमान कर जाने का


जो चला गया वह चला गया

नव वर्ष है नव संकल्पों का

      विश्वास खुदी पे करने का....3


कितना झेला है दुत्कार

कितना कठिन समय था वो

रहते हुए आवासों पर भी

खाने को भोजन नहीं थे

याद न करना, उस दिन को फिर

नया साल है, नया है करना 

नया साल है ,नया है करना


जो चला गया वह चला गया

नव वर्ष है नव संकल्पों का

      विश्वास खुदी पे करने का....4



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Fantasy