STORYMIRROR

नन्हे कंधों पर बस्ता

नन्हे कंधों पर बस्ता

1 min
961


नन्हे कंधों पर हमने,

बस्ता कुछ ऐसा लादा है।

बचपन सारा छीन के उनसे,

बूढ़ा सा कर डाला है।


फुल अटेंडेंस के चक्कर में,

आए दिन की चिक चिक है।

सुबह नैन खुलें न फिर भी,

रोज की जबरदस्ती है।


छिन चुकी मासूमियत,

होशियारी सिखलायी जाती।

बेटा हो या हो बेटी,

कहने को ही बच्ची है।


धूप न देखे ओस न देखे,

न देखे बरसात को।

फर्स्ट आने के लालच में,

लुट गई सारी मस्ती है।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Children