STORYMIRROR

mridula verma

Inspirational Children

4  

mridula verma

Inspirational Children

आओ हम घमंड का त्याग करें

आओ हम घमंड का त्याग करें

1 min
312

ईश्वर में दिया हमें यह सुन्दर जीवन

इसका हम सदुपयोग करें

मिल कर रहे हम इस धरती पर

आओ हम घमण्ड का त्याग करें।।


जो करता जीवन में घमण्ड

वह अमानवीय व्यवहार अपनाता है

रहता है हमेशा दुखी वह और

जीवन भर पछताता है।।


जो मानवीय गुण अपनाते हैं वह

जीवन में उन्नति पाते हैं

हर ओर होती उनकी प्रशंसा

वो जीवन लक्ष्य को पाते हैं।।


प्रकृति की सुंदरता से हमको

यही सत्य अपनाना है

अपने घमण्ड का त्याग करके

व्यक्तित्व को महान बनाना है।।


रहते जो सब से मिलजुल कर

वह सबका स्नेह पाते हैं

जीवन में अपनी करते हैं उन्नति

और खुशहाली पाते है


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational