STORYMIRROR

Ajay Gupta

Children Stories Inspirational

4  

Ajay Gupta

Children Stories Inspirational

पढ़ना है बहुत जरूरी

पढ़ना है बहुत जरूरी

1 min
306

पढना है बहुत जरूरी 

जीवन के इस रण में 

अगर जीतना है तुमको 

अपने साथ देश के हित मे 

अगर लगना है तुमको 

तो पढना है बहुत जरूरी, 


आज की मेहनत 

भले कष्टकर लगती हैं 

रातों में किताब के नोट्स 

भले आँख बोझिल करती हैं

पर अपने सुंदर काल के लिए 

आज पढना है बहुत जरूरी 


देखो देश तुम्हारे तरफ देख रहा 

आलस्य छोड़ो अब ना आराम करो 

समृद्ध, निरोगी और खुशहाल 

हो सब ज़न आज तुम हुंकार भरो 

छोड़ आलस्य की गठरी 

ऊर्जा से आज श्रंगार करो 

क्योंकि पढना है बहुत जरूरी।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन