STORYMIRROR

Samrat Singh

Comedy Drama Tragedy

4  

Samrat Singh

Comedy Drama Tragedy

नेता जी कहिन

नेता जी कहिन

1 min
279

नेता जी कहिन, गरीबी मिटाओ।

इधर भूख हड़ताल पर बैठो

उधर ठूस ठूस कर खाओ

नेता जी कहिन, गरीबी मिटाओ।

विकाश...!!!


ये क्या होता है, अपनी जेब भरो

और जनता को उल्लू बनाओ

नेता जी कहिन, गरीबी मिटाओ।


आगे आगे प्यार भाईचारे का नारा

पीछे पीछे दंगा भड़काओ

नेता जी कहिन, गरीबी मिटाओ।

इधर देशभक्ति की बात करो

उधर गद्दार संग हाथ मिलाओ


नेता जी कहिन, गरीबी मिटाओ।

चुनाव जीतो तो आरक्षण दो

हारो तो आरक्षण हटाओ

नेता जी कहिन, गरीबी मिटाओ।


बंदे मातरम पर चुप रहो

गाय गोबर पर चिल्लाओ

नेता जी कहिन, गरीबी मिटाओ।

सैनिकों की शहादत को भुला

मजे से चिकेन बिरयानी खाओ

नेता जी कहिन, गरीबी मिटाओ।


आपही खुद घोटाला करो

भोली जनता से कर भरवाओ

नेता जी कहिन, गरीबी मिटाओ।


এই বিষয়বস্তু রেট
প্রবেশ করুন

Similar hindi poem from Comedy