STORYMIRROR

Ritu Garg

Inspirational

4  

Ritu Garg

Inspirational

नागरिकों का कर्तव्य

नागरिकों का कर्तव्य

1 min
433


कोरोना महामारी ने,

किया सभी को भयभीत है।

देश के नागरिक होने के नाते,

हमारा कर्तव्य भी पुनीत है।


भय आतंक और लाचारी से,

शिथिल हाथ पाँव हो रहे ।

जागरूकता और सेवा द्वारा,

नागरिक भी अच्छा कार्य कर रहे।


स्वच्छता और सामाजिक दूरी का,

पाठ सभी को पढ़ा रहे।

देश को कोरोना के खतरे से ,

बचने का उपाय सभी को बता रहे।


पर्यावरण भी प्रदूषित ना हो,

भाव हमारा कलुषित ना हो।

स्वाभिमान से बढ़े सदा,

ध्येय हमारा उच्च हो।


देश की आन बान और शान ,

पर अभिमान हो सदा ।

फर्ज निभाने के लिए,

कदम हमारे बढ़े सदा।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational