STORYMIRROR

Ritu Garg

Inspirational

4  

Ritu Garg

Inspirational

रामलला आए हैं

रामलला आए हैं

1 min
310

धन्य धन्य भाग्य हमारे रामलला आए हैं,

 रामलला आएं है  खुशियों को लाए हैं।।


हर हृदय आंगन में राम ही समाए है, 

धरा गगन वायु में राम ही छाएं है ।

लता वृक्ष पुष्प में राम ही समाए है ,

गीत संगीत वाणी स्वर राम ही लाए हैं।


धन्य धन्य भाग्य हमारे रामलला आए हैं,

रामलला आएं है  खुशियों को लाए हैं।।


सज रही अयोध्या नगरी हर्ष मन छाएं है

स्वर्ग से भी प्यारी धरा रामलला आए हैं।

सज रही नगर गली वेशभूषा और कली

मन के द्वारे पर अब राम-राम छाएं है।


धन्य धन्य भाग्य हमारे रामलला आए हैं,

रामलला आएं है  खुशियों को लाए हैं।।


होती बातें मधु सम राम जुबां आए हैं

रोग शोक दूर हटा रामलाल आएं है ।

भक्तों के भाव देख रामलला छाए हैं ।

कहे मन के भाव सभी रामलला आए हैं।


धन्य धन्य भाग्य हमारे रामलला आए हैं,

रामलला आएं है  खुशियों को लाए हैं।।


मन आंगन में फूल खिले भंवरे गीत गाए हैं

 राम राम राम कहे सब राम गुण गाए हैं।

राम से ही प्रीत देखो राम जन मन भाएं है,

भक्ति भाव की गंगा बहे राम धारा लाए हैं।


धन्य धन्य भाग्य हमारे रामलला आए हैं,

रामलला आएं है  खुशियों को लाए हैं।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational