STORYMIRROR

Ritu Garg

Others

4  

Ritu Garg

Others

होली उत्सव

होली उत्सव

1 min
15


 आई है रंगों की बौछार

 फागन लेकर आया 

 होली का त्यौहार

 होली आई रे!


वृंदावन की कुंज गली में 

होली में उड़े रे गुलाल

 होली आई रे!


 गोपियों के संग कृष्ण रास रचावे 

 राधा भी हो गई निहाल

 होली आई रे ।


रंग गुलाल से चेहरे सजे हैं

 होली के हुड़दंग मचे हैं 

होली आई रे


 खुशियों का त्यौहार है होली

 हमजोली की निकली टोली

 होली आई रे।


 भर पिचकारी एक दूजे पर चलावे

 होली में धमाल मचावे

 होली आई रे।


ढाप की ताल पर राग सजे है

 नाच नाच हो गए निहाल

 होली आई रेत।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन