STORYMIRROR

Deepti S

Romance

4  

Deepti S

Romance

न प्रेम न उम्र की सीमा

न प्रेम न उम्र की सीमा

1 min
182

प्रेम की कोई उम्र नहीं होतीं जन्म लेने से मृत्यु तक साथ रहती

तभी तो कहते हैं हम बूढ़े हो जाते पर प्रेम भावना जवान रहती


जीवन के इस पड़ाव पर हमें किसी के साथ होना प्रेम लगता है

किसी का हमारे लिए चिंता करना व बातें करना प्रेम लगता है


अपने जीवनसाथी का साथ छोड़ जाना हमें बेचैन कर देता है

तब कहीं से किसी से प्रेम मिल जाने की हुडक पैदा करता है


जब बच्चे पोते पोती अपनी मायामयी दुनिया में खोये रहते हैं

तब किसी से दो शब्द प्रेम व बात मन की कहने को तरसते है


तब उत्पन्न होता है वृद्धावस्था में प्रेम जो सिर्फ लगाव ढूँढता है

फिर प्रेमी उम्र नहीं देखता शायद दुनिया को यही बुरा लगता है


पर किसी के प्रेमी के बिछुड़ने का गम सिर्फ़ प्रेमी ही जानता है

दिल धड़कता है अंतिम साँस तक और मुआ जवान ही रहता है!



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance