STORYMIRROR

मिली साहा

Abstract Inspirational

4  

मिली साहा

Abstract Inspirational

मुस्कुराहट

मुस्कुराहट

1 min
338

मुस्कुराहट जीवन में खुशियों के फूल खिलाती है,

तो कभी किसी की खुशी की वजह बन जाती है,

चिंता मुक्त करती आशाओं का संचार करती है,

केवल एक मुस्कुराहट से जिंदगी बदल जाती है,


जब कोई अपना किसी बात पर रूठ जाता है,

एक प्यारी सी मुस्कान उसे पल में मना लेती है,

उदास ज़िंदगी को हौसलों की नई उड़ान देती है

मुस्कुराहट हमारी हर खुशी की पहचान होती है,


छोटी सी है यह ज़िंदगी मुस्कुराकर जीना सीखो,

खास पल ना ढूंढो कोई हर पल में जीना सीखो,

वजह न ढूंढो मुस्कुराने की जिंदगी निकल जाएगी,

कभी बेवजह मुस्कुरा कर देखो बहारें आ जाएंगी,


अदा सीख लो मुस्कुराने की जिंदगी बदल जाएगी,

फिर देखो कैसे मुस्कुराहट एक आदत बन जाएगी,

लुटाओ खुद पर कुछ लम्हें जिंदगी खिलखिलाएगी,

बेवजह मुस्कुराओ तो हर खुशी दुगनी हो जाएगी।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract