STORYMIRROR

Tanha Shayar Hu Yash

Romance

4  

Tanha Shayar Hu Yash

Romance

मुझे पता है

मुझे पता है

1 min
1.4K

मुझे पता है 

मेरी खामोश जुबाँ के 

तीन शब्दों को तुमने पढ़ लिया है 

मुझे पता है 

इस दिल को अपने दिल में 

तुमने घर दिया है।


मुझे पता है 

तुने अपनी खुशी को 

मुझको दिया है 

मुझे पता है 

तुने भी मुझको 

दिल ही दिल चाह लिया है। 


मुझे पता है 

तेरे कॉपते होठो ने 

मुझे चुन लिया है 

मुझे पता है 

तू कई बार मेरे ख्यालों में 

गुम सा रहा है 

मुझे पता है 

तेरी आँखों में मेरा अक्ष 

कई बार दिखा है। 


मुझे पता है 

तू मेरी जिंदगी है 

मेरा खुदा है 

मुझे पता है 

मेरी बेचैनियों का 

तू ही मकां है। 


मुझे पता है 

मेरे दिल की धड़कनों का 

तू ही आसमां है

मुझे पता है 

मैं तन्हा तड़प के 

मर जाऊंगा तेरे लिए। 


मुझे पता है 

तू भर लेगी मुझे 

अपने आगोश में 

मुझे पता है 

तू भी इंजहार करेगी 

एक दिन अपने पूरे होश में 

मुझे पता है।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Romance