STORYMIRROR

V. Aaradhyaa

Romance Fantasy

4  

V. Aaradhyaa

Romance Fantasy

मुझे क्या पता था कि...

मुझे क्या पता था कि...

1 min
237

मुझे क्या पता था कि वो ही,

मोहब्बत का राज़ पूछ लेंगे।

खामोश रहेंगे खुद मगर,

मेरी मुस्कुराहटों का राज पूछ लेंगे।

वह तो सो जाएंगे सुकून से,

पर मेरे सपनों का पता पूछ लेंगे।

एक ही मुस्कान पर वो,

जमाने का दस्तूर पूछ लेंगे।

शाम सोने लगेगी किरणों की गोद में,

तो रात की सारी कहानी पूछ लेंगे।

हैरान था कि मेरी शिकायतों से,

दिल का सारा हाल पूछ लेंगे।

बिन कहे भी कुछ मुझसे,

सलवटों के राज पूछ लेंगे।

खुद तो करेंगे नहीं इजहार मोहब्बत का,

और मेरे इश्क का अंदाज पूछ लेंगे।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance