STORYMIRROR

Sugan Godha

Romance Classics

4  

Sugan Godha

Romance Classics

मुझे खुद में उतरने दे

मुझे खुद में उतरने दे

1 min
302

अहसास बनके उतरने दे मुझे

 जिंदगी खुशियो से भरने दे मुझे।

हर तम्मना पूरी कर दूँ मैं तेरी

एक बार दिल में उतरने दे मुझे।


तेरी रग रग में खुशबु सी फैले

धड़कने कुछ हौले कुछ तेज हो।

सांसो से सांसो का हो मेल ऐसा

तू नजरों में एक बार उतरने तो दे।


लबों पर तेरे शबनम सजा दूँ

पलकों पर हसीन ख्वाब सजा दूँ।

खो जाऊँ मैं तुझमें और तू मुझमे

अपनी रूह में उतरने तो दे मुझे।


ना रहे तू सिर्फ तू ही अब

 मैं भी ना रहूँ सिर्फ मैं ही।

मिलन हो फिज़ा का रगों से

ऐसे मुझे खुद में उतरने तो दे।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance