STORYMIRROR

Sujata Khichi

Romance

4  

Sujata Khichi

Romance

मुझे अच्छा लगता है

मुझे अच्छा लगता है

1 min
387

तुम्हरा यूँ मुस्कुराना,

यूँ नजरों का ना मिलाना।

मेरा तेरे यू करीब जाना,

तेरी नजरो का यू झुकाना।

अच्छा लगता है।।


मेरा तेरी यू गलियों से जाना,

तेरा दबे पांव आ के चुपके

से मुझे देख जाना,

अच्छा लगता है।।


मेरा तेरे गलियों से होकर जाना,

तेरा छुप छुप के खिड़की से

मुझे देख जाना,

अच्छा लगता है।।


तेरी आखों का वो हल्का हल्का

सा काजल लगाना,

तेरा मेरे लिए यू हाथों में

मेहँदी लगाना,

मुझे अच्छा लगता है।।


तेरा मेरे पास ना होना,

तेरी तस्वीर को देखकर ही

तुझे अपने करीब होने का

अहसास होना,

मुझे अच्छा लगता है।।


तेरा मेरे लिए यू प्यार से

खाना लाना और

मेरे खाने से पहले तेरा

चुपके से चख जाना.

मुझे अच्छा लगता है।।


तुझे बिन बात के सताना,

तुझ से बिन बात के लड़ना,

हाँ, मुझे अच्छा लगता है।।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Romance