STORYMIRROR

Prangya Panda

Romance

4  

Prangya Panda

Romance

मोहब्बत कलम और लेखक की

मोहब्बत कलम और लेखक की

1 min
337

मेरे हर दर्द और ज़ख़्म का इसको पूरी खबर है, 

मेरा यह दोस्त हमेशा कुछ ना

कुछ लिख डालने को बेशब्र है। 

खाली पन्नों को मेरे दिल के अल्फाज़ों से भर देता है, 


बिन कहे ही मेरे दिल के

हालातों को पन्नों पर भर देता है। 

आँसुओं को अल्फाज़ों से रोक लेता है, 

ऐसा दोस्त दुनिया आखिर कहाँ होता है। 


सालों हो गए हमारी दोस्ती को

और यह रिश्ता अब तक मजबूत है, 

मेरी हर कविता, हर शायरी और

हर कहानी हमारी दोस्ती का सबूत है। 


चाहे गम हो या खुशियों का कोई माहौल,

मेरा दोस्त कभी छोड़कर जाता नहीं मुझे, 

इतनी शिद्दत से दोस्ती निभाते हैं हम एक दूसरे से। 

प्यार मोहब्बत की कहानी तो बहुत मशहूर है, 

एक लेखक और कलम की दोस्ती को ज़रूर सुनिए। 


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Romance