STORYMIRROR

Padma Motwani

Inspirational

3  

Padma Motwani

Inspirational

मनोबल

मनोबल

1 min
220

        

मेरी आत्मिक शक्ति जिससे उजागर होती

मेरी इच्छा शक्ति हर समय मेरे साथ होती 

मेरा हौसला मुझे मंज़िल तक ले जाता है

वह मेरा गौरवशाली दृढ़ मनोबल होता है।


काम को अंजाम देता सहमति का प्रतीक है

सक्षम बनाता, आत्मविश्वास का परिचायक है

ऊर्जा, उत्साह और अनुशासन इसकी देन हैं।

आशा, साहस और विश्वास इसी से जवान हैं।


दृढ़ मनोबल एक अभिवृति, कार्य की प्रवृत्ति है

गुणों से सरोकार, सभी को प्रभावित करती है।

महान पांडवों का मनोबल जब उफान पर आया

तभी श्री कृष्ण के साथ से सफलता ने शोर मचाया।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational