STORYMIRROR

डाॅ. बिपिन पाण्डेय

Abstract

3  

डाॅ. बिपिन पाण्डेय

Abstract

मंगलमय नववर्ष

मंगलमय नववर्ष

1 min
360

दाता सबको दीजीए,कुछ ऐसा किरदार

देशप्रेम दिल में रहे ,बने सुखद व्यवहार


बने सुखद व्यहार, नहीं हो कर्कश बोली

खुशियाँ आएँ द्वार, बनाकर सुभग रंगोली


हर कोई कर्त्तव्य ,देश-हित रहे निभाता

जीवन में उत्कर्ष, सभी को देना दाता


बिखरी होठों पर रहे, प्यारी- सी मुस्कान

पूरे हो दिल में बसे, सबके सब अरमान


सबके सब अरमान, भरें खुशियों से झोली

रहें ग़मों से दूर, करें नित हँसी-ठिठोली


रहें स्वस्थ भरपूर, त्वचा हो निखरी-निखरी

नए साल पर धूप, रहे खुशियों की बिखरी।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract