STORYMIRROR

Sachin Kapoor

Inspirational

3  

Sachin Kapoor

Inspirational

ममता का गणित

ममता का गणित

1 min
278


मेरी पढ़ी-लिखी मांँ को

छोटा सा गणित भी नहीं आता।


चाहे रोटी माँगो

या सेब फल

उनके लिए आधा,

हमेशा आधे से ज्यादा।


और तो और गिनती भी माँ को

ठीक से ना आए।


खाओ पाँच रोटी

वो तीन ही बताए।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational