STORYMIRROR

deepak gupta

Comedy

4  

deepak gupta

Comedy

मम्मी कार चलाना सीखें

मम्मी कार चलाना सीखें

1 min
44

मम्मी कार चलाना सीखे

बेटी है इंसट्रकटर

पापा पिछली सीट पे बैठे

इस शो के डायरेक्टर


बेटी बोली स्टीयरिंग पकड़ो 

जैसे मानो करती पूजा

नज़र बराबर रोड पे रखना

 न अपनाना सिस्टम दूजा


पीछे वाला शीशा अब तुम

सेट करो होशियारी से

करना है यह काम ज़रूरी

बचना तुमको ट्रेफ़िक से


मम्मी बोली पीछे देखूँ 

या फिर देखूँ कहाँ कहाँ,

पापा बोले छत पर बैठो

देखो अब तुम यहाँ वहाँ, 


बेटी बोली सब चुप बैठो

कैसे होगी ट्रेनिंग पूरी

पापा बोले मैं तो चुप हूँ

२५ बरस की है मजबूरी


मम्मी बरसी पापा पर अब

करा शांत बेटी ने सबको,

और बताया करना अब तुम

करो कार कैसे कंट्रोल


वहां ब्रेक हैं लेफ़्ट में क्लच है

राइट में देखो एक्सलेरेटर है,

हाथ से पकड़ो गियर की डंडी

गाड़ी को स्टार्ट करो अब


लेफ़्ट पैर से क्लच दबाओ

डालो फ़र्स्ट गियर में गाड़ी

एक्सलेरेटर पर राइट पैर हो

क्लच छोड़ना धीरे धीरे


मम्मी ने छोड़ा क्लच ऐसे

लेती झटके गाड़ी जैसे

बंद करो यह ट्रेनिंग सेशन

बाद में लूँगी अगला लेसन 


 



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Comedy