STORYMIRROR

राजेश "बनारसी बाबू"

Action Classics Inspirational

4  

राजेश "बनारसी बाबू"

Action Classics Inspirational

मकर संक्रांति त्यौहार

मकर संक्रांति त्यौहार

1 min
332

मकर संक्रांति का दिन आया है।

शुभ मूहर्त गंगा स्नान का दिन लाया है

खिचड़ी के इस पावन पर्व पर सभी 

भारतीय जन एक दूजे को हैप्पी

खिचड़ी बोल आया है।


आज हर और बक काटे का तान सुनाया है

हर हर तरफ बस पतंग और माझा ही नजर आया है।

आज आकाश में पतंग ही पतंग जो छाया है

लगता जैसे आज पक्षी के जीवन भी संकट में आया है।

आज चावल और दाल की खिचड़ी खाई जायेगी 


गुजरात और राजस्थान में उत्तरायण पर्व भी मनाई जाएगी

तमिलनाडु में लोग इसे पोंगल के नाम से भी जानते है

खुशी और सौहार्द से यह त्यौहार भी मनाते है।

महाराष्ट्र के लोग आज गजक और तिल भी खायेंगे

एक दूजे को शुभकामना भेट कर अपनी खुशियां मनाएंगे


असम में भी आज भोगली बिहू त्यौहार मनाई जाएगी

आज हर घर में देखो खुशहाली भी कैसे आएगी

पंजाब में भी लोहड़ी मनाई जाएगी हर घर में समारोह आयोजन की जायेगी

आज गंगा और नर्मदा तट पर मेला भी होगा

भूखे गरीबों का देखो जैसे सबेरा भी होगा


आंध्रप्रदेश में यह त्यौहार लोग तीन दिन तक मानते है

एक दूजे से गले भेट कर संक्रान्ति की खुशियां मनाते है।

आज से पृथ्वी पर अच्छे दिन की शुरुआत भी होगी

क्योंकि सूर्य नारायण भगवान से कृपा से हर घर में शांति और सेहत भी होगी


आज तेल, कंबल, फल, छाता दान में देना शुभ माना जाता है।

आज के दिन गंगा स्नान से पुण्य की प्राप्ति माना जाता है।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Action