STORYMIRROR

Shilpi Goel

Abstract Action Inspirational

4  

Shilpi Goel

Abstract Action Inspirational

मजबूत इरादे

मजबूत इरादे

1 min
212

मजबूत इरादे हैं हमारे

मुश्किलों से घबराते नहीं

आने वाली हर

चुनौती का

मुकाबला

कर जाते हैं।

लक्ष्य तक पहुँचने वाले

बेड़ियों से हार मानते नहीं

तोड़ कर

सब बेड़ियों को

नया इतिहास

रच जाते हैं।

हृदय में उजियारा जिनके

अंधेरे उनको रोक पाते नहीं

हर्षोल्लास ही नहीं

आँसुओं को भी

शस्त्र

बना जाते हैं।

पर्वतों को हिलाने

का हुनर रखते हैं जो

उनके कदम

मुश्किल वक्त

में भी

डगमगाते नहीं।

होता है जिनमें

कुछ कर दिखाने

का हुनर

मेहनत

से वो जी

चुराते नहीं।

आँखों में खुशी

बसती है जिनके

होंठों से वो

अपने

हँसी को

मिटाते नहीं। 



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract