मिट्टी में मिल जाना है
मिट्टी में मिल जाना है
इस मिट्टी से मुहब्बत है,
मिट्टी में ही रम्य हो जाना है,
तन भी मिट्टी मन भी मिट्टी
अब मिट्टी में मिल जाना है।
साख़ बना था इस मिट्टी से,
आश़ लगाकर जीना है,
ये सोने भी मिट्टी में बने हैं
हीरे बन मिट्टी पर जीना है।
आग़ जलाना है मिट्टी में,
आग़ को फिर मिट्टी बन जाना है,
इस मिट्टी से मुहब्बत हमें
फिर मिट्टी में ही मिल जाना है।
ये अन-धन-जन मिट्टी से ही,
ये सांच-झूठ मिट्टी पर ही,
भंवरा बन हमें खिल जाना है
इस मिट्टी से मुहब्बत कर
फिर मिट्टी में ही मिल जाना है।

