STORYMIRROR

Tanmay Mehra

Romance

4  

Tanmay Mehra

Romance

मिलन तेरा मेरा

मिलन तेरा मेरा

1 min
441

जो तुम कह दो इक बार मुझे

की आओ और साथ ले जाओ मुझे


इतना सुनते ही मैं सुध बुध

अपनी खो जाऊँगा

लिये उमंग सीने में,

मैं नंगे पाँव ही दौड़ जाऊँगा


जो चुभेंगें कंकड़ पत्थर

पथरीली राहों में

लिये सौगन्ध तेरे प्यार की

मैं हर दर्द सह जाऊँगा


लाँघ जाऊँगा ये उफनती

नदियाँ ये पर्वत श्रृंखलाएं

कर के सीना हिमालय सा

मैं चाँद सूरज को छू जाऊँगा


जो तुम कह दो इक बार मुझे

की आओ और साथ ले जाओ मुझे


मैं हर मंज़र पे वक़्त की हर

नब्ज़ से लड़ जाऊँगा

गुज़र जाऊँगा हर हद से मैं

हर दर्रा गुफाओं को पार कर जाऊँगा


जो रोकेंगे ये मेघ मंडरा कर

राह मेरी तेरी तरफ़ आने को

मैं बनकर विशाल समंदर इन

मेघों का सारा पानी पी जाऊँगा


इस हद तक करता हूँ

मैं बेपरवाह मुहब्बत तुम से

या तुम लगा लेना गले मुझे,

या मैं खुद वहीं मिट्टी में मिल जाऊँगा


जो तुम कह दो इक बार मुझे

की आओ और साथ ले जाओ मुझे


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance