STORYMIRROR

Ervivek kumar Maurya

Romance

4  

Ervivek kumar Maurya

Romance

मिलन तेरा मेरा आज हो गया

मिलन तेरा मेरा आज हो गया

1 min
356

मिलन तेरा मेरा आज हो गया है

जैसे चाँद आसमां में पूरा हो गया है


बहुत दिन तेरा इंतज़ार किया है

बस तुझी से सनम हमने प्यार किया है

तेरे प्यार पे मुझको अब ऐतबार हो गया है

मिलन तेरा मेरा आज हो गया है


चलो हम बतायें तुम्हें प्रेम कहानी

इसमें मैं हूँ राजा तू है मेरी रानी

मेरे इस सफर का तू हमसफ़र हो गया है

मिलन तेरा मेरा आज हो गया है


नजर में मेरे तेरी ही तस्वीर थी

तेरे हाथों में मेरी तकदीर थी

तुझसे मिला जबसे दिल खिल गया है

मिलन तेरा मेरा आज हो गया है


अल्हड़ जवानी मेरी लड़खड़ा रही थी

मेरी जिंदगी अधूरी अधूरी हुई जा रही थी

तेरा साथ पाके 'हेमू' पूरा हो गया है

मिलन तेरा मेरा आज हो गया है।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance