STORYMIRROR

Neerja Sharma

Comedy

3  

Neerja Sharma

Comedy

महँगाई

महँगाई

1 min
271

आज मंगलवार है 

लाला जी को बुखार है 

डाक्टर घर के पास है 

पर फीस कुछ खास है।


लाला जी परेशान हैं 

महँगाई की मार है 

ऊपर से ये बुखार है 

बच्चों की भरमार है।


घर चलाएँ या डा.जाए

सोच कर दिल घबराए

फीस न देनी पड़ जाए 

मन में सोच भरमाए।


झाड़ फूँक से हुआ न फायदा

घर का टूणा टोटका सब छूटा 

खड़े खड़े अब चक्कर घूमा 

लाला जी का सिर भी फूटा।


जाना पड़ा डा. के पास

खर्चा हो गया दो हजार

सिर पकड़ कर बैठे लाला

मुँह पर जैसे लग गया ताला।


सब उनको बार बार समझाएँ 

जान बची तो लाखों पाएँ

मुश्किल से कुछ समझ पाएँ

पर महँगाई रोना रोते जाएँ।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Comedy