मेरी वीर भूमि
मेरी वीर भूमि
स्वर्ग सी धरा पर बसने वाला
मैं भारतीय एक कहलाता हूँ
इस वीर भूमि,इस धीर भूमि की
गाथा सुनो तुुुुम्हें बतलाता हूँ
भारत मेरी मातृभूमि
भारतीयता की कथा सुनाता हूँँ
वीर भूमि,इस धीर भूमि की
गाथा सुनो तुुुुम्हेें बतलाता हूँँ।।
वीर शिवाजी की धीरता
उनकी चपल चतुराई
नींद अतिवादियों की ली जिसने
एक बार फिर पुनः उङाई
उस वृतांत को दुुुहराता हूँ
भारत मेरी मातृभूमि है
भारतीयता की कथा सुनाता हूँ।।
महाराणा प्रताप की घास की
झांसी की वह वीरांगना बेेेटी
इन वीरों के बलिदान की दास्ताँ
मग्न होकर गाता जाता हूँ
भारत मेरी मातृभूमि
भारतीयता की कथा सुनाता हूूँ।।
बुद्ध,विवेकानंद की आभा
विश्व चमत्कृत जिस पर हो आया
व्यक्तित्व जो चहुंओर लहराया
दास्तान वह सब कह जाता हूँ
भारत मेरी मातृभूमि
भारतीयता की कथा सुनाता हूूँ।।
चन्द्रशेखर का मौत गले लगाना
भगत सिंह के बलिदान का अफसाना
कहो कहाँ भूल पाता हूँ
भारत मेरी मातृभूमि
भारतीयता की कथा सुनाता हूँ।।
सत्य अहिंसा का पाठ पढाते गाँँधी
उङ गए फिरंगी आई ऐसी आँधी
फिर बँँध गई दूनिया नेहरू के पंचशील से
पटेल के साहस, शास्त्री के सादगी के
आख्यान सदा मैं गाता हूँँ
भारत मेरी मातृभूमि है
भारतीयता की कथा सुनाता हूँ,
इस वीर भूमि,इस धीर भूमि की
गाथा सुनो तुुुुम्हेें बतलाता हूँँ।।
