STORYMIRROR

Ranjeeta Dhyani

Inspirational Children

4  

Ranjeeta Dhyani

Inspirational Children

मेरी प्यारी दादीजी

मेरी प्यारी दादीजी

1 min
215

हंसमुख स्वभाव वाली

सबके दिल में बसने वाली

चट्टान सा दृढ़ व्यक्तित्व लिए

मेरी प्यारी दादीजी............

कभी गोद में मुझे उठाती

कभी उंगली पकड़ मुझे चलाती

कभी थपकी देकर लोरी सुनाती

मेरी प्यारी दादीजी................

सेहतमंद आहार वो खाती

मिठाई उनको ज़रा न भाती

पर गुड़ को बड़ा लजीज़ बताती

मेरी प्यारी दादीजी................

सब पर अपना हुकुम चलाती

मां की डांट से मुझे बचाती

रूठने पर मुझे मनाती

मेरी प्यारी दादीजी..........

दुनियादारी की परख कराती

नैतिकता का पाठ पढ़ाती

शिक्षा का महत्व समझाती

मेरी प्यारी दादीजी..........

हंसी-ठिठोली हमसे करती

हमारे संग सदा खुश रहती

तरह-तरह के मुंह बनाती

मेरी प्यारी दादीजी........

सैर करने की आदत थी उनको

उनके होने से मिलती दावत थी हमको

मेरे जीवन का खूबसूरत तोहफ़ा मिला था मुझको

मेरी प्यारी दादीजी.........…...................।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational