STORYMIRROR

Mithilesh Tiwari "maithili"

Abstract Children

4  

Mithilesh Tiwari "maithili"

Abstract Children

मेरी प्यारी बिटिया रानी

मेरी प्यारी बिटिया रानी

1 min
905

फूलों सी मुस्काती 

तितली सी लहराती

मेरे आंगन को महकाती

मेरी प्यारी बिटिया रानी।


 कोयल सी कूकती

 बुलबुल सी गाती

 सबके मन को भाती

मेरी प्यारी बिटिया रानी।


ठंडी बयार सी बहती

रिमझिम फुहार सी बरसती

 सबके मन को हर्षाती

 मेरी प्यारी बिटिया रानी।


आशा सी आगे बढ़ती

सुनहरी धूप से चढ़ती

कुल की शान बढ़ाती

मेरी प्यारी बिटिया रानी।


 सूरज सी दमकती

 चांदनी सी चमकती

 सब उपमा से न्यारी

मेरी प्यारी बिटिया रानी।


साँसों सी बहती

धड़कन सी धड़कती 

मेरा मान बढ़ाती

मेरी प्यारी बिटिया रानी।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract