STORYMIRROR

Sunil Kumar

Romance

3  

Sunil Kumar

Romance

मेरी पहली होली

मेरी पहली होली

1 min
190

मेरी पहली होली तेरे साथ

दे गई एक सुखद एहसास

तन संग भीगा मन भी आज

मेरी पहली होली तेरे साथ।


गालों पर तूने जब मला गुलाल

दिल में जागा मेरे अरमान

बांहों में भर लूं तुझको आज 

मेरी पहली होली तेरे साथ।


डालूं न तुझ पर अबीर-गुलाल

प्रीत के रंग से रंग दूं आज

मेरी पहली होली तेरे साथ।


हाथों में लेकर तेरा हाथ

पूरे कर दूं सब अरमान

रह न जाए कोई मलाल

मेरी पहली होली तेरे साथ।



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Romance