STORYMIRROR

सोनी गुप्ता

Abstract Inspirational

4  

सोनी गुप्ता

Abstract Inspirational

मेरी बिटिया रानी

मेरी बिटिया रानी

1 min
387

मेरी बिटिया रानी तू जब हंसती 

पूरा परिवार हंसता है, 

तू ही है दुनिया मेरी तुझसे ही तो 

मेरा संसार सजता है, 


लक्ष्मी का वरदान

जिसकी खुशियों से रौशन परिवार है, 

जहाँ होती हैं ये बेटियाँ 

हरदम सुख ही सुख बरसता है, 


किस्मत वाले होते वे जिनको 

बेटियों का सुख मिलता है, 

मीठी सी मुस्कान बन जाती 

हमारे घर की वो पहचान है, 

एक बेटी एक बहू एक माँ बनकर 


सारे रिश्ते निभाती है, 

अपने सपनों के संग दूसरों के

 सपनों को भी सजाती है ! 


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract