STORYMIRROR

Kawaljeet GILL

Classics

3  

Kawaljeet GILL

Classics

मेरे नसीब में

मेरे नसीब में

1 min
495

दिन गुजर रहे हैं इस इन्तजार में

तेरे बिना तेरी यादों के साथ

अच्छी हो या बुरी 

तेरी यादों पर हक हमारा है।


तेरी मेरी मेरी तेरी

प्रेम कहानी कभी शुरु हुई थी

तेरी मेरी मेरी तेरी प्रेम कहानी

जो अधूरी रह गयी तेरी मेरी।


मेरी तेरी प्रेम कहानी

वो अब कब पूरी होगी

दिन गुजर रहे हैं तेरे वादों का

पूरा होने के इन्तजार में। 


दिन गुजर जाता है

तेरे इन्तजार में और

रातें तारे गिनते गिनते।


सारी उम्र का वादा

करके साथ निभाऊंगा 

जल्दी आऊंगा वादा करके

चला गया परदेश।


मैं तो उसका राह देखती रह गयी

दिन बीते महीने बीते

बीत गए कई साल

जाने कौन सी सौतन मिल गयी

लौट के ना आया वैरी। 


ये तो वो ही जाने उसकी 

क्या है मजबूरियाँ

वादा करके भूल गया वो

छोड़ गया आँसू मेरे नसीब में।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Classics