STORYMIRROR

Ajay Rajpoot

Romance

3  

Ajay Rajpoot

Romance

मेरे ख्वाबों का तू हंसता ख्वाब

मेरे ख्वाबों का तू हंसता ख्वाब

1 min
267

मेरे ख्वाबों का तू हंसता ख्वाब है

मेरे जीवन का तू महकता गुलाब है।


मेरे स्वप्नों की डोर तू

मेरे दिल की डल झील तू

आई है मेरे लबों पे तू

जैसे कोई मधुर गीत है

तेरे नैनों में हो जाऊं मदहोश मैं

जैसे तूने पिलादी कोई शबाब है

मेरे जीवन का तू महकता गुलाब है।


मेरी सांसों की है आस तू

एहसासों की प्यास तू

सांझ सवेरे तुझसे प्यार

जैसे तू मेरी प्रीत है

मैं करता रहूं तुझसे अठखेली

तू मेरे दिल का नवाब है

मेरे जीवन का तू महकता गुलाब है।


मेरे ख्वाबों का तू हंसता ख्वाब है

मेरे जीवन का तू महकता गुलाब है।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance