STORYMIRROR

Ajay Rajpoot

Romance

3  

Ajay Rajpoot

Romance

तेरा हर पल साथ निभाऊंगा

तेरा हर पल साथ निभाऊंगा

1 min
355

वादा करता हूं मेरी जाना

तेरा हर पल साथ निभाऊंगा

मेरी सारी खुशियां हो तेरी

तेरे गमों को तुझसे चुराऊंगा।


चाहे डगर हो कठिन

चाहे छाया हो अमावस की

बनकर मैं उजाला

तुझे पूर्णिमा दे जाऊंगा

वादा करता हूं मेरी जाना

तेरा हर पल साथ निभाऊंगा।


आंखों से तेरे अश्रु

ना बहने दूं मैं कभी

मेरे अंतर में सदा

तेरी ही तस्वीर सजी

वादा करता हूं मेरी जाना

तेरा हर पल साथ निभाऊंगा।


जहां भी रहूं

तेरा संग में पाऊं

तेरे होठों पे सदा

मैं मुस्कान लाऊं

वादा करता हूं मेरी जाना

तेरा हर पल साथ निभाऊंगा।


मेरी सुबह हो तुझी से

मेरी रात तेरे संग ही गुजरे

मैं तेरी सांसों में

सदा के लिए घुल जाऊं

वादा करता हूं मेरी जाना

तेरा हर पल साथ निभाऊंगा।


ना होगा मेरे जीवन कोई और

तुझपे ही मैं अपनी दुनिया लुटाऊं

एहसास होंगे मेरे सारे तुझसे

तुझी पे मैं अपनी चाहत लुटाऊं

वादा करता हूं मेरी जाना

तेरा हर पल साथ निभाऊंगा।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance