STORYMIRROR

Ajay Rajpoot

Others

3  

Ajay Rajpoot

Others

मेरी ज़िन्दगी मेरी माँ

मेरी ज़िन्दगी मेरी माँ

1 min
319

मेरी सूरत भी तू मेरी मूरत भी तू 

मेरा मंदिर भी तू मेरी जन्नत भी तू,

करुणामयी भी तू ममतामयी भी तू।

खुद के आंसुओं को छिपाकर

मेरे आंसुओं को भी पोंछती है तू

अपने जख्मों को छिपाकर

मेरे जख्मों पर मरहम लगाती है तू,

मेरे हर बिगड़ते काम को

सम्हालती है तू,

मेरे लिए दुनिया से भी

लड़ जाती है तू,

तेरा अंश हूं मैं तेरा लाड़ला हूं मै

तेरा साया हूं मैं तेरा दुलारा हूं मैं,

तेरी जिंदगी हूं मैं मां

तेरे होठों की हंसी हूं मैं,

तेरे सपनों का महकता गुलाब हूं मां

तेरा ही तो अक्स हूं मैं।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन