STORYMIRROR

Geeta kumari

Romance

4  

Geeta kumari

Romance

मेरे हमसफ़र

मेरे हमसफ़र

1 min
336

बहुत कठिन है जीवन की डगर, 

हाथ थामे रहना मेरे हमसफर।

अंधेरों में दीपक जला लेंगे हम, 

मिटा देंगे जीवन के सारे तम।

चाॅंद का उजाला भर कर राहों में, 

तपिश मुश्किलों की कर लेंगे कम।

सितारों की छाॅंव में जब मुस्कुराऊँ, 

नयनों में नेह भर कर आपके करीब आऊँ, 

भूल जाना जीवन के सारे ग़म।

एक दूजे का साथ है तो कोई कमी नहीं है, 

आपका साथ है तो नयनों में नमी नहीं है।

दूर क्षितिज तक उड़ जाऊँ, 

फैला कर अपने पर

बस हाथ थामे रहना हमसफ़र।

आवाज तो सभी सुन लेते हैं मगर, 

तुम सुन लेना मेरी खामोशियाँ भी, 

मौन हो जाऍं जब लब मेरे, 

समझ लेना दिल की सरगोशियाँ भी

कोई गीत जब मैं गुनगुनाऊँ, 

मेरे साथ गुनगुनाना तुम भी, 

सुहाना होगा जीवन का सफ़र।

हाथ थामे रहना मेरे हमसफ़र, 

बहुत कठिन है जीवन की डगर॥ 



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance