STORYMIRROR

बेज़ुबानशायर 143

Romance Fantasy

3  

बेज़ुबानशायर 143

Romance Fantasy

मेरे हमसफर

मेरे हमसफर

1 min
229

मेरे हमसफर, मेरे हमनवाँ,

तुम्हारे साये में जन्नत सा महसूस होता है मुझे,

तुम बिन जिंदगी बेज़ार सी लगती है,

तुम हो तो मेरी साँसो को आराम सा रहता है,


तुम हो तो मेरी जिंदगी रोशन चराग सी होती है,

तुम हो तो अमावस की रात पूनम के चाँद सी है,

तुम नहीं तो मेरा जीवन ढलती शाम सी,

क्या कहूँ कि मेरे लिए क्या हो,


तुम मेरे शब्दों का अर्थ नहीं पूर्ण विराम हो

मेरे सोलह श्रृंगार की रौनक बस तुमसे है

मेरी मुस्कुराहटों में नूर तुमसे है,

मेरी मन्नतों का सबब हो तुम।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance