STORYMIRROR

SIJI GOPAL

Romance

4  

SIJI GOPAL

Romance

मेरा यार मेरा प्यार

मेरा यार मेरा प्यार

1 min
463

जन्मदिन मुबारक हो मेरे यार 

जब सारी दुनिया 

तुम्हें शुभ दिन की प्रार्थना करें

मैं इच्छा करता हूँ कि

काश मैं उन खुशियों का कारण बनूं।


जब सारी दुनिया 

तुम्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दे

मैं सोचता हूँ कि‌ 

काश मैं हर जन्म तेरा प्यार बनूं।


जब सारी दुनिया 

तुम्हें दुखों से दूर रहने की दुआ दे

मैं मांगता हूँ कि  

काश मैं हर ग़म में तुम्हारा सहारा बनूं।


जब सारी दुनिया 

तुम्हारी लम्बी उम्र की कामना करें

मैं चाहता हूँ कि

काश मैं हर राह में तेरा हमसफ़र बनूं।


जब सारी दुनिया

तुम्हें सालगिरह की मुबारकबाद दे

मैं गुनगुनाता हूँ कि

काश मैं हर गीत में तेरा सुर ताल बनूं।


जब सारी दुनिया

तुम्हें बधाईयों की संदेश दे

मेरी मन्नत है कि

काश मैं तेरे ख्वाबों की ताबीर तुझे भेंट दूं।


जब सारी दुनिया

तुम्हारे केक को मोमबत्तियों से सजा दे

मेरी आशा हूँ कि

काश मैं दीप बन‌ तुम्हारा हर लम्हा रोशन बनूं।


जब सारी दुनिया

तुम्हें फूलों की सौगात दे

मैं अभिलाषा है कि

काश मैं खुशबू बन हर पल तुझमें महकता रहूं।


जब सारी दुनिया

तुम्हें मिठाईयों का उपहार दे

मेरा अरमान है कि

काश मैं मिठास बन तेरी जिंदगी में घुल जाऊं।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance