STORYMIRROR

SIJI GOPAL

Inspirational

4  

SIJI GOPAL

Inspirational

मेरा गुरू, मेरा शिक्षक

मेरा गुरू, मेरा शिक्षक

1 min
223

मेरा गुरू, मेरा शिक्षक

ज्ञान का हैं दीपक,

प्रेम का प्रतिरूपक,

मेरा गुरू, मेरा शिक्षक


मेरा गुरू, मेरा शिक्षक

जीवन का मार्गदर्शक,

हर मंजिल का निर्देशक,

मेरा गुरू, मेरा शिक्षक


मेरा गुरू, मेरा शिक्षक

मेरी हर भूल पर कर्कश,

मेरी साहस का है तर्कश,

मेरा गुरू, मेरा शिक्षक


मेरा गुरू, मेरा शिक्षक

नैतिकता का है रक्षक,

मौलिकता का है दीक्षक,

मेरा गुरू, मेरा शिक्षक


मेरा गुरू, मेरा शिक्षक

कोई बने कलाकार, कोई वैज्ञानिक,

बनाता देश के लिए उज्जवल नागरिक,

मेरा गुरू, मेरा शिक्षक।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational