STORYMIRROR

Mukesh Kumar Modi

Inspirational

4  

Mukesh Kumar Modi

Inspirational

आध्यात्मिक जीवन

आध्यात्मिक जीवन

1 min
255

*आध्यात्मिक जीवन*


सांसारिक आकर्षण को जब तक नहीं मिटाओगे

आध्यात्मिक जीवन में तुम सफल ना हो पाओगे


भौतिकता के लिए बढ़ने वाले कदमों को थमाओ

इन्द्रियों की चंचलता पर तुम पूरा अंकुश लगाओ


आसान नहीं ये किन्तु अभ्यास सदा करते जाओ

आत्म चिन्तन करके हर आकर्षण से मुक्ति पाओ


मन के नेत्रों से अपना आत्म स्वरूप देखते जाओ

भौतिकता से मुक्त होकर आध्यात्मिक बन जाओ


आध्यात्मिक जीवन ही संसार को सुखी बनाएगा

विघ्न कैसा भी हो लेकिन विघ्न नजर ना आएगा


आध्यात्मिकता ही रोकेगी सर्व प्रकार के नुकसान

दिव्य गुण और शक्तियों से बनते जाओगे धनवान


आत्म उन्नति के हर दिन नए सौपान छूते जाओगे

कर्मातीत अवस्था को तुम आत्मसात कर पाओगे।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational