STORYMIRROR

SIJI GOPAL

Abstract

3  

SIJI GOPAL

Abstract

होली त्यौहार है..... बूंदों में भरे प्यार का

होली त्यौहार है..... बूंदों में भरे प्यार का

1 min
245

होली त्यौहार है बूंदों में भरे प्यार का

होली त्यौहार है रिश्तों की बौछार का

होली त्यौहार है नादान किलकारी का

होली त्यौहार है मिलन की पिचकारी का


होली त्यौहार है रंगों की शरारत का

होली त्यौहार है अपनेपन की आदत का

होली त्यौहार है मोहब्बत की गुलाल का

होली त्यौहार है धुलती हुई मलाल का


होली त्यौहार है मुस्कुराते गुब्बारों का

होली त्यौहार है मस्ती में डूबी बहारों का

होली त्यौहार है दोस्ती के ठहाके का

होली त्यौहार है नोकझोंक के मौके का


होली त्यौहार है मौसम की यौवनता का

होली त्यौहार है फिज़ा की व्याकुलता का

होली त्यौहार है अनेकता में एकता का

होली त्यौहार है जीवन की सार्थकता का!


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract