STORYMIRROR

Brijlala Rohanअन्वेषी

Action Inspirational

3  

Brijlala Rohanअन्वेषी

Action Inspirational

मेरा प्रथम प्रयास

मेरा प्रथम प्रयास

1 min
149

जिनके दिल में दस्तक से प्रस्फुटित हुई मुझ में कवि मन का आभास, 

जिनके प्रेम ने दिलाई मुझे कविता का आकाश। 

उनको सस्नेह समर्पित है मेरा प्रथम प्रयास ।

जिनकी मोहिनी मधुर मुस्कान ने दे दी हमें मेरी मंज़िल और मुकाम। 

ऐसी नटखट परी को मेरा तहे - दिल से सलाम ।।

जिनकी शरारती अदाओं ने दे दी हमें शायर की पहचान। 

वो अनोखी शायरी ही तो हैं अब मेरी जान और जहान ।।

जिनकी निश्छल मुखड़े देखकर मिला मुझे जीवन जीने का भान। 

उस फरिश्ते को समर्पित है मेरा प्रथम प्रयास। ।

वो ही तो उतर आई हैं मेरी लेखनी से बनकर मेरी आवाज़, मेरे अल्फ़ाज। 

उनसे ही तो शुरू हुआ है मेरी जिंदगी की एक नई आगाज़।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Action