STORYMIRROR

Ranjeeta Dhyani

Inspirational

4  

Ranjeeta Dhyani

Inspirational

मेरा हिंदुस्तान

मेरा हिंदुस्तान

2 mins
293

सजी हुई है पावन धरती

हिमालय के गलियारों में

जीवन का उद्धार हो जाए

गंगा की निर्मल धाराओं में

तीर्थ यहां, त्यौहार यहां है

धर्म कर्म का संसार यहां है

ईश्वर का निवास यहां है

प्रकृति में भी श्वास यहां है

शिक्षा का अधिकार यहां है

विविधता का प्रकार यहां है

जन गण मन का गान यहां है

जन-जन का सम्मान यहां है

लोकतंत्र का आधार यहां है

भगवद गीता का सार यहां है

जय हिन्द का नाद यहां है

उर्वरता की खाद यहां है

जीवों का सत्कार यहां है

प्रेम पुष्प का हार यहां है

मीरा का उल्लेख यहां है

अशोक का अभिलेख यहां है

राज्यों का आहार यहां है

ज़ायका मज़ेदार यहां है

गांधीजी का जंतर यहां है

परोपकार का मंतर यहां है

दुश्मनी पर प्रहार यहां है

वीरता पुरस्कार यहां है

सादगी का भेष यहां है

मनमोहक परिवेश यहां है

विज्ञान और संचार यहां है

कौशल का बाज़ार यहां है

कमल राष्ट्रीय फूल यहां है

बंधुत्व का दृढ़ मूल यहां है

आयुर्वेदिक उपचार यहां है

विसंगत का सुधार यहां है

पुराणों का ज्ञान यहां है

सौंदर्य का वरदान यहां है

शांति का सितार यहां है

संगीत में मल्हार यहां है

शिष्टाचार की रीत यहां है

आदर्श-अनंत प्रीत यहां है

तार्किक, उचित विचार यहां है

खिचड़ी और अचार यहां है

देश-विदेश में बेहद चर्चित,

मेरा प्यारा, हिंदुस्तान यहां है।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational