STORYMIRROR

Neer N

Romance

4  

Neer N

Romance

मेरा गुलाब....

मेरा गुलाब....

1 min
444

बरसात हो रही हो किन मिन सी

हल्की सी रोशनी

मद्धम सा अंधेरा

आधी ढली हुई सी शाम,

गर्मी के मौसम की ठंडी सी हवा हो,

और तेरी याद आ जाए ,नही

काश तू ही आ जाए कहीं से

चाय का मग लिए मेरी

बालकनी में, उसी गुलाब के

पौधे के पास,

जिन गुलाबो में,

मैं तुझे निहारा करता हूं

और वो अपनी पंखुड़ियां

छटका देते हैं तुम्हारी

तारीफ सुन कर, आज उन्हें भी

देख लेने दो मेरे गुलाब को,

काश तू आ ही जाए कहीं से।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance