STORYMIRROR

Mahak Garg

Tragedy

2  

Mahak Garg

Tragedy

मेरा देश मर रहा है

मेरा देश मर रहा है

1 min
231

अरे! ज़रा बाहर निकलो

देखो मेरा देश मर रहा है।


हवा का पल्लु सरका रहा है

आसमां भी पिघल रहा है

देखो तो, मेरा देश मर रहा है।


दोषी को ताज पहनाया जा रहा है

निर्दोषो को रौंदा जा रहा हैं

अरे सुनो! मेरा देश मर रहा है।


भारत माँ को बाँट दिया है

भ्रष्टाचार को बांध लिया है

कोई तो देखो! मेरा देश मर रहा है।


अमीरों का बोलबाला हो रहा है

गरीबों का मज़ाक उड़ाया जा रहा है

ज़रा देखो! मेरा देश मर रहा है।


हरियाली गायब हो गई है

प्रदूषण का प्रचार हो रहा है

देखो ना! मेरा देश मर रहा है।


अरे! अब तो संभल जाओ

अरे! अब तो रूक जाओ

कोई तो देखो ,

किस प्रकार मेरा देश मर रहा है ?


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Tragedy