STORYMIRROR

Neerja Sharma

Classics

4  

Neerja Sharma

Classics

मेरा भारत

मेरा भारत

1 min
331

हमारा देश सबसे महान

सबसे सुन्दर राष्ट्र गान।


गौरवमय और यह पावन

देवता भी यहीं चाहें आवन।

  

नर-नारी दोनों ही महान 

देश पर करते जीवन कुर्बान।


प्रेम-भाईचारे का संदेश फैलाते 

सब भेदभाव दिल से मिटाते।


भौगोलिक रूप सबसे अनूठा 

षट्ऋतुओं की अनुपम छटा।


हर ऋतु का आनंद उठाते 

सब त्यौहार मिलकर मनाते।


विभिन्न में एकता विश्व विख्यात 

उदाहरण जीता जागता प्रख्यात।


वेद पुराणों की संस्कृति पुरानी 

सबको सुनाती ज्ञान की कहानी।


हर क्षेत्र में हो रहे है सफल 

विदेशी करें यहाँ आने की पहल।


इतनी विशेष है हमारी ख्याति 

दुनिया भी हमारा डंका बजाती।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Classics