STORYMIRROR

Gagandeep Singh Bharara

Abstract Inspirational Others

4  

Gagandeep Singh Bharara

Abstract Inspirational Others

मौका

मौका

1 min
269

ज़िन्दगी को फिर जीने का

इक मौका मिला है।

जो भूल गए थे पल,

याद करने का उन्हें,

इक मौका मिला है।


जीलो खुल के अपनों के साथ,

के बचपन को दुबारा जीने का 

इक मौका मिला है।

वो लूडो, वो कैरम, वो ताश की गठरी 

को खोलने का

इक मौका मिला है।


मां बाप से खुलके बात करने का

इक मौका मिला है।

भाई बहनों से जो बरसों से,

सिर्फ मतलब की बात ही की थी,

उनसे प्यार और इकरार से

 बातचीत का,

इक मौका मिला है।


घर पे कदम जो रखे ना जाते थे, 

अब बाहर ना जाने की जरूरत 

आन पड़ी है।

मौका है जी लो, 

जी भर के,

की, काम काज की 

चिंता से राहत मिली है।


अब जो वक्त आया है,

यही तो हम चाहते थे,

हमेशा से,

अब मौका मिला है, तो,

जी लो ना जी भर के,

जीने का फिर से अब मौका मिला है।

जीने का फिर से इक मौका मिला है।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract