STORYMIRROR

SHREYA BADGE

Romance Tragedy Fantasy

4  

SHREYA BADGE

Romance Tragedy Fantasy

मैं सब सुन लूंगा

मैं सब सुन लूंगा

1 min
373

क्यों विचलित, हो कोई बात हो, 

तो कह दो, मैं सब सुन लूंगा,

तेरी मनोभावों को समझकर,

तेरी राह के हर काँटो को चुन लूंगा...


बह जाने दो इन अश्कों के सैलाब,

इन मोतियों को मैं चुन लूंगा,

एक-एक करके इन सबको,

प्रेम के गाढ़े रंग में मैं रंग दूँगा.. 


थम जाने दो इस तूफान को,

बह जाने दो दर्द के इस उफान को,

कह दो तुम और मन हल्का करो,

मन की बातों को और मन में न भरो,

मेरी बातों को सुन लो,जो बात है कह दो,

मैं सब सुन लूंगा, मैं सब सुन लूंगा।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Romance