STORYMIRROR

भावना भट्ट

Abstract

4  

भावना भट्ट

Abstract

मातृत्व

मातृत्व

1 min
311

तुम अपने संग लेकर आई खुशियों के रंग

और छा गई हमारे जीवन में बनकर उमंग

तुम्हारे आगमन से नाच उठा मेरा मन

किलकारियों से तुम्हारी गूंज उठा घर का आंगन


औरत थी मैं, माँ बनने का सौभाग्य तुमने दिया

अधूरी थी तुम्हारे बिन, तुमने मुझे पूरा किया

मातृत्व का एहसास तुमने ही कराया

मेरे मन में ममता को भी तुमने ही जगाया


अपने प्रतिरूप को देखकर मुझे बेहद खुशी होती है

मेरी आत्मा तुझ में ही तो बसती है

तेरी मुस्कान से ज़िन्दगी पल-पल संवरती है

तेरे कदमों की आहट से मेरे लबों पर हंसी खिलती है


नन्ही हथेली पकड़कर मैं तुम्हें अब चलना सिखा रही हूँ

गिरकर संभलना और फिर उठना बता रही हूँ

तुम्हारे आँसुओं से मैं भी मुरझा रही हूँ

तुम्हारी हंसी के साथ मैं भी खिलखिला रही हूँ

तुम्हें देख अब मैं अपने बचपने में वापस जा रही हूँ।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Abstract