STORYMIRROR

Abhilasha Deshpande

Drama Fantasy Inspirational

4  

Abhilasha Deshpande

Drama Fantasy Inspirational

मारुती नंदन

मारुती नंदन

1 min
393

जै हनुमान 

राम-भक्त महान

तुम्हें प्रणाम 


जै महावीर 

विक्रम बजरंगी 

 जै चिरंजीवी 


हनुमान जी 

बूटी लाए लखन-

प्राण बचाए


 हनुमान के 

सीता-सुधि लाने से

 राम प्रसन्न


 संकटमोचन 

केशरी नंदन को

मेरा नमन


पवनपुत्र ने

लंका दहन करी 

राम हर्षाए 


 हैं चिरंजीवी 

शिव के अवतार 

पालनहार 


कष्ट हरते

भक्तों को वर देते

 जै हनुमते


अंजनी पुत्र 

वीर पवनपुत्र 

 रुद्रावतार।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Drama